छोटे उद्यमियों के लिए मुफ्त में डिजिटल होने का अवसर

पुणे : “प्रत्येक व्यवसाय विस्तार के लिए ऑनलाइन उपस्थिति महत्वपूर्ण है. हमारा मानाना है कि उद्योग मित्र और एबीएन एमएसएमई व्यवसायों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए मिलकर काम कर सकते है.” ऐसे विचार केंद्र सरकार के राष्ट्रीय एमएसएमई बोर्ड के सदस्य प्रदीप पेशकर ने एक वेबिनार में व्यक्त किए.
नासिक के उद्योग मित्र एवं एब्लिफ्री बिजनेस नेटवर्क के सहयोग से सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यमियों घर आधारित व्यवसायों, स्वयं सहायता समूहों, खुदरा विक्रेताओं के लिए डिजिटल एमएसएमई शिविर का आयोजन किया गया था. जिसका ऑनलाइन उद्घाटन पेशकर ने किया.
इस मौके पर पर एमएसएमई व्यवसाय के क्षेत्रीय प्रमुख एवं उपाध्यक्ष विवेक सम्मानवार, यस बैंक के नॉलेज बैकिंग प्रमुख और उपाध्यक्ष अविनाश चंद्र, एब्लिफ्री बिजनेस नेटवर्क के निदेशक गोविंद सदामते उपस्थित थे. शिविर को एस बैंक का सहयोग है.
प्रत्येक उद्यमी के लिए व्यवसाय विकास के लिए ऑनलाइन लेन देन करना समय की आवश्यकता है. उसी तरह भारत में व्यवसाय को ऑनलाइन लेन देन करना शुरू करते है. तो उनके लिए वैश्विक ग्राहक ढूंढना आसान होगा. चाहे वह कितना ही छोटा क्यों न हो.
अविनाश चंद्र ने कहा, “ सामान्य उद्यमियों को उनके उत्पदों या सेवाओं के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने पर व्यवसाय को बढावा मिलेगा. भारतीय एमएसएमई के लिए डिजिटल लेनदेन की क्षमता प्राथमिक आवश्यकता है और एक बार यह क्षमता हासिल हो के बाद भारतीय उद्योगों की प्रगति की कोई सीमा नहीं होगी.”
एब्लिफ्री बिजनेस नेटवर्क के निदेशक गोविंद सदामते ने कहा, “ मुफ्त वेबसाइट बनाना और ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपस्थिति इन व्यवसायों के लिए एक सुनहरा अवसर है. हर उद्योग को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए.”
सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए एक महत्वाकांक्षी अभियान में, दोनों संगठनों ने यस बैंक के सहयोग से साबित किया है कि उद्योगों को ऑनलाइन लेन देन के लिए सामग्री की आवश्यकता होती है. बैंक विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्टार्टअप के साथ साथ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को वित्तीय सहायता की जानकारी भी प्रदान करेगा. एमएसएमई योजना के माध्यम से पात्र उद्योंगो को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए उद्योग मित्र संस्था भी सिफारिश करेगा. अभियान में भाग लेने वाले सभी एमएसएमई को अपनी ऑनलाइन लेनदेन व्यवहार शुरू करके राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाता था.
२९ मई को शुरू की गई योजना को केवल दो दिनों में ५०० से अधिक एमएसएमई ने पंजीकरण कराया है. शिविर में भाग लेने के इच्छुक पेशेवरों से अनुरोध है कि वे ३१ जून २०२१ को वॉटएप नं. ८३७८७६२७२/ ९३२२४२९८३१ या ईमेल udyog.abn@gmail.com पर अपने नाम, टेलीफोन नंबर, ईमेल आदि के विविरण के साथ अपनी जानकारी भेजकर एमएसएमई शिविर में शामिल हो सकते है.




